सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। बिजलीघरों से हो रहे राख परिवहन में एक बार फिर मानकों की खुलआम धज्जियां उड़ायी जा रही है। शक्तिनगर-अनपरा के बीच ओवरलोड राख लेकर दौड़ रहे ट्रेलर-ट्रकों का हाल इतना खराब है कि राख ढकने के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। फटे हुए त्रिपाल से हाइवे पर सघन आबादी वाले क्षेत्र में राख गिराते दौड़ रहे इन वाहनों पर अंकुश के लिए जिम्मेदार पर्यावरण विभाग,परियोजना प्रबन्धन,पुलिस प्रशासन से लेकर सम्भागीय परिवहन विभाग तक उदासीन बना हुआ है। नतीजतन हाइवे पूर धूल का गुबार उड़ रहा है और लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। ऊर्जांचल सिविल सोसायटी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि राख परिवहन को लेकर सीपीसीबी और एनजीटी द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करायें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...