Sonbhadra News: हाइवे के गड्ढे में फंसा ट्रक,घंटो लगा जाम
सोनभद्र, जुलाई 6 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। ध्वस्त हाइवे बारिश में ऊर्जांचलवासियों की मुसीबत बन गया है। हाइवे पर बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे है। इनके कारण दुर्घटनाओं में इजाफा और लगातार जाम लगने के बावजूद प्रशासन उदासीन बना हुआ है। ताजा मामला सोमवार सुबह शक्तिनगर-औड़ी के बीच बांसी पेट्रोल पम्प के सामने का है जहां हाइवे पर पानी भरे बड़े गड्डे में एक ट्रक फंस गया। नतीजतन हाइवे पर जाम लग गया किसी प्रकार दूसरी लेन से वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया जिससे सर्वाधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। काफी देर बाद हालात सामान्य हो सके।
दूसरी घटना का विवरण दूसरा मामला सिद्धहवां का है जहां एक ट्रक पटरी पर गड्ढे में फंस कर पलट गया। इसके कारण भारी जाम के हालात पैदा हो गये। पलटने के डर से राख-कोयला लेकर चलने वाले ट्रक-ट्रेलर कतई हाइवे पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.