Sonbhadra News: हाइवे अनुरक्षण में धांधली की हो जांच
सोनभद्र, अगस्त 28 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। शक्तिनगर से रेनुकूट के मध्य हाइवे पर लग रहे जाम और दुर्घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा रवि गोंड बडकू ने अनुरक्षण बजट में धांधली का आरोप लगाते हुए उसकी मुक्कमल जांच की मांग की है। आरोप है कि नेशनल हाइवे-39 और स्टेट हाइवे औड़ी से शक्तिनगर के मध्य अनुरक्षण के मद आने वाले धन की बंदरबांट होने से उसके अनुरक्षण में भारी कोताही है। बड़े-बड़े गड्ढें हो गये है। दो पहियां वाहनों की बात तो दीगर भारी वाहन ट्रक-ट्रेलर भी आये दिन पलट रहे है। इनका अनुरक्षण समय पर न होना ही इन गड्ढों की वजह है जिसकी जांच जरूरी है। इसके अतिरिक्त ध्वस्त सड़कों के गड्ढों को भली भांति मानक अनुरुप अनुरक्षण सुनिश्चित हो जिससे कि गड्ढों को सही करने के दो दिन बाद ही पुन: गड्ढा न होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.