सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। बीना क्षेत्र कें मिसिरा पेट्रोल टंकी के समीप लापरवाही से डाला उठाकर जा रहे हाइवा ने 10 बिजली के पोल तोड़ दिये। इससे बीना चंदूआर, घरसड़ी, कोहरौल, मिसिरा, भैरवा आदि दस गांव की बिजली गुल हो गयी। 11 केवी लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। भाग रहे ट्रेलर को ग्रामीणों ने पड़कर बिजली विभाग व पुलिस को सूचित किया। बिजली विभाग के अवर अभियंता अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि हाइवा एनटीपीसी सिंगरौली में इंगेज था जिसकी शिकायत पुलिस और प्रबन्धन दोनों से की गयी है। बिजली कर्मी कार्य कर रहे है। बुधवार रात्रि तक बिजली बहाल होने की उम्मीद जतायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...