Sonbhadra News: हाइवा-कार भिडन्त मे बच्चे की मौत
सोनभद्र, अगस्त 29 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। बंधौरा चौकी क्षेत्र में शनिवार दोपहर रैला-बंधौरा मार्ग पर हाईवा और ईको कार की भीषण भिड़ंत में ईको कार में बैठे एक 7 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चे के माता-पिता समेत चार अन्य लोग घायल हो गये जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। राजमिलान निवासी मनप्रसाद शाह के 7 वर्षीय सूर्यांश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने हाईवा में तोड़फोड़ की जिसे हादसे के बाद हाईवा चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। भीड़ ने रैला-बंधौरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.