Sonbhadra News: हर घर नल जल योजना की सप्लाई पाइप टूटी
सोनभद्र, जुलाई 23 -- Sonbhadra News: सांगोबांध, हिंदुस्तान संवाद। बभनी विकास खंड क्षेत्र के कोंगा गांव में हर घर नल जल योजना की सप्लाई के लिए लगा पाइप लाइन एक वर्ष से फटी पड़ी है। इसके चलते रोज हजारों लीटर पानी ऐसे ही सड़कों पर बह कर बर्बाद हो रहा है। संबंधित विभाग को कई बार इसे सही कराये जाने के लिए अवगत कराया गया, लेकिन संबंधितों के इस ओर ध्यान न दिये जाने से आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई। पाइप फटने से ग्रामीणों के दरवाजे पर लगे टोटी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने संबंधितों से इसे शीघ्र दुरुस्त कराये जाने की मांग की है। बभनी ब्लाक के कोंगा गांव से अम्मा मोड़ से बैना सड़क किनारे हर घर नल जल योजना का सप्लाई पाइप एक वर्ष फटा हुआ, जिसमें हर समय पानी बह रहा है। इससे लोगों को पीने को पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.