सोनभद्र, सितम्बर 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। हरितालिका तीज को लेकर जिले के शहर और कस्बों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सोमवार को होने वाले पर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती नजर आईं। शाम होते-होते बाजारों में भीड़ और बढ़ गई। दुकानदारों ने भी तीज को देखते हुए महिलाओं की पसंद के अनुसार नए डिजाइन और रंगों की सामग्री दुकानों में सजा रखी है。 यह भी पढ़ें- Chapra News: तीज आज : सजे छपरा के बाजार, खरीदारी को उमड़ी महिलाओं की भीड़हरितालिका तीज की विशेषताएँ हरितालिका तीज महिलाओं के प्रमुख व्रतों में शामिल है। पर्व को लेकर महिलाएं नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी करने के साथ ही हाथों में मेहंदी ...