Sonbhadra News: हत्या के आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनभद्र, सितम्बर 15 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तेन्दुआ गांव में शनिवार को एक वृद्ध का खेत में मिले शव मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी मां और बेटे को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक की बेटी पूनम की तहरीर पर मृतक की पत्नी और बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तेन्दुआं गांव निवासी 60 वर्षीय राम सिंह गोंड़ पुत्र सुब्बालाल का शव धर से 100 गज दूरी पर खेत में मिला था। मृतक के नाक एवं मुंह से खून निकलने तथा गले पर खरोंच के निशान पाए गए। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया। फोरेन्सिक टीम द्वारा मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी। इस मामले में मृतका की पुत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.