सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे पर सोमवार दोपहर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मंगलवार सुबह एंबुलेंस में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोटा थाना क्षेत्र के चोराटीडंडी निवासी 55 वर्षीय सोमारी देवी पत्नी बबूली यादव सोमवार दोपहर तेलगुड़वा चौराहे पर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही पल्सर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सोमारी देवी के सिर में गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों...