Sonbhadra News: सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 16 -- Sonbhadra News: वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत वैनी के टोला बरहुआ में सड़क निर्माण को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 300 मीटर कीचड़युक्त सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों बताया गया कि कई सालों से बरसात में कीचड़ होने की वजह से आवागमन बाधित रहता है। उसी रोड पर बगल में छोटे बच्चों को पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र भी है जो कि वैनी ग्राम पंचायत बरहुआ टोला में पड़ता है। थोड़ी बरसात में भी आवागमन बाधित हो जाता है। इससे छोटे बच्चों को पढ़ने आने में दिक्कत होती है। कई बार बच्चे कीचड़ में गिर भी जाते हैं। वही गंदे पानी की वजह से बच्चे बीमार होने का भी खतरा बना रहता है। इसीलिए बच्चों के माता-पिता ने मांग किया कि जल्द से जल्द मिट्टी रोड पर पक्की सड़क बनवाया जाए। वैनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.