Sonbhadra News: सड़क के किनारे महिला ने बच्चे को दिया जन्म
सोनभद्र, सितम्बर 28 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के मेन तिराहा के पास शिवद्वार रोड पर रविवार देर शाम उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब सड़क किनारे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही एक महिला ने नवजात को जन्म दिया। प्रसव के दौरान बच्चा सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में मामूली चोट आई।बताया गया कि महिला अकेले सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया। मौके पर पहुंचे नगर निवासी अंकित अग्रहरि ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से महिला और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया। घटना के बाद अंकित अग्रहरि और ईशांत अग्रहरि ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जच्चा-बच्चा के लिए कपड़े, दूध, फल और भोजन की व्यवस्था की। उनके इस प्रयास की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.