सोनभद्र, अगस्त 17 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में सोमवार को सिविल जज सीडि./सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समिति (एम्पावर्ड कमेटी) की बैठक हुई। इस दौरान पूर्व में स्वीकृत योजनाओं, चल रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत की। इस पर समिति के सदस्यों ने बिंदुवार चर्चा की। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद जनहित और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और निर्णयों को स्वीकृति प्रदान की गई। अध्यक्षता कर रहे राहुल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीम...