सोनभद्र, अगस्त 13 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से संचालित सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने स्वास्थ्य शिविर, कौशल विकास कार्यक्रम और नवीन भवनों का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर भवनों का अवलोकन किया और कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी ली। स्वास्थ्य शिविर में लखनऊ, वाराणसी और आगरा समेत विभिन्न आयुर्वेद संस्थानों से आए चिकित्सकों तथा दंत चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। आंख और दांत के चिकित्सकों के पास मरीजों की भीड़ लगातार बनी रही। यह भी पढ़ें- गांवों में रोजगार खड़ा होगा तो रुकेगा पलायन : डॉ. कृष्ण गोपा...