सोनभद्र, अगस्त 27 -- Sonbhadra News: बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवा टोला गांव में गुरुवार को बिजली के खंभे के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। बरवा टोला निवासी बाबूराम अपनी भैंस को सेमरिया गांव में चरा रहे थे। इसी दौरान भैंस बिजली के खंभे के स्टे तार के संपर्क में आ गई। बताया जा रहा है कि तार में पहले से करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्टे तारों में करंट उतरने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पशुपालक बाबूराम ने जिलाधिकारी और बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस...