Sonbhadra News: स्टार्टअप प्रतियोगिता में विजेता टीमों का चयन
सोनभद्र, सितम्बर 27 -- Sonbhadra News: ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत आविष्कार फाउंडेशन के सहयोग से जिला स्तरीय स्टार्टअप एवं इनोवेटिव आइडिया प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले की 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। इंटर कॉलेज वर्ग में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की चांदनी, खुशी व कृति प्रथम, पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की आकृति, आंशिक, पूजा व आंचल द्वितीय तथा जंग बहादुर इंटर कॉलेज की शिवांश, अनिल व शुभम की टीम तृतीय रही। डिग्री/पॉलिटेक्निक वर्ग में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक सिंदुरिया की टीम प्रथम, ओबरा पीजी कॉलेज की अनुष्का, वैभवी तिवारी व गरिमा गुप्ता द्वितीय तथा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक चोपन की टीम तृतीय रही। यह भी पढ़ें- मयंक की टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.