Sonbhadra News: स्कूल वाहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक छात्र घायल
सोनभद्र, नवम्बर 5 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार दोपहर वीआईपी रोड स्थित एक निजी विद्यालय की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर चोपन जा रहे स्कूली वाहन को वीआईपी चौराहे के समीप एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। अचानक हुई भिड़ंत से वाहन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर से स्कूली वाहन का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक छात्र घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना ने नगर में निजी विद्यालयों के नाम पर संचालित परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि कई विद्यालयों में बच्चों को घर पहुंचाने के लिए लगाए गए वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं। वहीं, कुछ संस्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.