Sonbhadra News: स्कूल जाने के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान
सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव निवासी कक्षा 12 का छात्र शनिवार को घर से विद्यालय जाने के लिए निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो घोरावल नगर स्थित यूको बैंक की गली में रात करीब 10 बजे उसकी साइकिल मिली। हालांकि, छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका। इससे परिजन परेशान हैं।गुरुवल गांव निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह घोरावल नगर स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ता है। उसका छोटा भाई हिमांशु भी इसी विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। शनिवार शाम तक प्रियांशु के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसके बारे में जानकारी ली। इस दौरान छोटे भाई ने बताया कि प्रियांशु उस दिन विद्यालय गया ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने उसकी तला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.