Sonbhadra News: स्कूल चलो अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली
सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल चलो अभियान का बुधवार को डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) उरमौरा परिसर से शुभारंभ किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों को अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए जागरूक किया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और स्कूल बैग उपलब्ध कराने के लिए अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेज रही है। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.