Sonbhadra News: स्कूटी के धक्के से साइकिल सवार संविदा श्रमिक की मौत
सोनभद्र, सितम्बर 29 -- Sonbhadra News: अनपरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के काशी मोड़ के समीप औड़ी-रेनुकूट हाईवे पर सोमवार की रात स्कूटी के धक्के से साइकिल सवार संविदा श्रमिक की मौत हो गई। वह अनपरा तापीय परियोजना से ड्यूटी कर वापस अपने घर लौट रहा था। अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड आठ बल्लभ भाई नगर मोहल्ला ममुआर निवासी कामता पनिका पुत्र स्व. बचाऊ पनिका अनपरा तापीय परियोजना में संविदा श्रमिक के रूप में कार्य करता है। बताया गया कि कामता पनिका अनपरा तापीय परियोजना में संविदा ड्यूटी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। परियोजना के गेट नंबर दो से निकलते समय तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने स्कूटी चालक को पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.