Sonbhadra News: स्कंदमाता का दर्शन करने के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में प्रतिदिन देवी मंदिरों में माता रानी का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह होते ही काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचना शुरू कर दे रहे हैं। घंटा घड़ियाल से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। जिले में गुरूवार को शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता मां का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया गया। जनपद के मंदिरों पर सुबह से ही देवी भक्तों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। जहां भक्तों ने जयकारे के साथ माता का दर्शन-पूजन किया। अल सुबह से ही राबर्ट्सगंज स्थित मां शीतला के दरबार में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुजारी ने मां शीतला का श्रृंगार कर मंदिर का पट खोला। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। इसी तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.