Sonbhadra News: सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्रों का उद्घाटन
सोनभद्र, सितम्बर 6 -- Sonbhadra News: डाला। अडानी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में अडानी फाउंडेशन के माध्यम से कोटा व पनारी ग्राम पंचायत में स्थापित आठ सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्रों का उद्घाटन शनिवार को उपायुक्त उद्योग बिनोद कुमार चौधरी ने किया। इस दौरान साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन की ओर से पिछले दो वर्षों में दोनों पंचायतों में कुल 25 सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इन संयंत्रों से करीब 800 परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि अडानी फाउंडेशन पेयजल सुविधा के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास, जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहा है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.