सोनभद्र, अगस्त 27 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत डढ़िहरा के टोला टंगापाथर (बदुरा) में हैंडपंप पर लगा सोलर वाटर पंप करीब तीन महीने से खराब पड़ा है। पंप खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है और उन्हें दूषित कुएं का पानी पीने व घरेलू उपयोग के लिए इस्तेमाल करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार राजबली खरवार के घर के पास स्थापित सोलर वाटर पंप करीब तीन महीने पहले खराब हो गया था। इसकी सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में ग्रामीण गांव के कुएं से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं का पानी दूषित है और इसके इस्तेमाल से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। रिंहद जलाशय की तलहटी क्षेत्र में बसे टंगा...