सोनभद्र, जुलाई 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में सोन पंप कैनाल के माध्यम से निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सोन पंप कैनाल की विद्युत समस्या का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सोन पंप कैनाल में विद्युत आपूर्ति एवं वोल्टेज से संबंधित समस्याओं के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वोल्टेज संबंधी सभी तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पंपों का संचालन सुचारु रूप से हो सके और आमजन को समय पर पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधि...