Sonbhadra News: सोन नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट
सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। सोन नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर और इससे आसपास के क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों को लेकर उपजिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार ने शुक्रवार को सोन नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर नदी के जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रवि कुमार ने सोन नदी में पानी के जलस्तर की निगरानी के लिए लगाए गए माप गेज का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- रिहंद डैम का पानी आने से सोन नदी का जलस्तर बढ़ा उन्होंने गेज के माध्यम से नदी के वर्तमान जलस्तर की जानकारी ली और जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी पर लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.