Sonbhadra News: सोनांचल में हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत
सोनभद्र, जुलाई 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में सोमवार की दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने उमस से काफी राहत महसूस की। पिछले दो दिनों से बारिश न होने से उमस बढ़ गई थी। उमस के कारण लोग पसीने से तर बतर हो जा रहे थे। अच्छी बारिश होने से किसानों में भी खुशी देखी गई। सोनांचल में पिछले दो दिनों से बारिश न होने के कारण उमस बढ़ गई। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को न दिन में आ आराम मिल रहा था और न ही रात में। वहीं तेज धूप के कारण तापमान भी बढ़ गया था। सोमवार की दोपहर बाद अचानक मौसम ने एक बार फिर करवट लिया। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 26.4 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.