Sonbhadra News: सोनभद्र में 15 सितंबर को जारी होगा नया सर्किल रेट
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) तैयार की जा रही है। इसके लिए उपजिलाधिकारियों एवं उपनिबंधकों के माध्यम से क्षेत्रवार संशोधन, परिवर्तन एवं विलोपन संबंधी प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। संशोधित सूची पर आपत्तियां और सुझाव मांगा गया है। आपत्तियों और सुझाव के निस्तारण के बाद 15 सितंबर को नया सर्किल रेट जारी किया जाएगा। मूल्यांकन सूची तैयार करते समय खसरा संख्या आधारित अद्यतन आंकड़ों, भूमि की वास्तविक उपयोगिता, क्षेत्रीय परिस्थितियों तथा प्रचलित बाजार दरों को आधार बनाया गया है, ताकि संपत्तियों का मूल्यांकन अधिक यथार्थपरक एवं पारदर्शी हो सके। पूर्व में प्रकाशित प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का परीक्षण किया गया है तथा आवश्यक संशोधन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.