Sonbhadra News: सोगिया बाबा पत्थर के पास डायवर्जन मार्ग जर्जर
सोनभद्र, नवम्बर 14 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर-पड़री मार्ग पर सोगिया बाबा पत्थर के पास हवाईपट्टी से पहले बनाए गए रूट डायवर्जन मार्ग की बदहाली राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। डायवर्जन के लिए बनाई गई पक्की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। वहीं सड़क पर घुमावदार मोड़ और पटरी के किनारे खड़े बड़े-बड़े पेड़ों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक सवार, पैदल राहगीर, स्कूली बच्चे और सवारी वाहन गुजरते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ किनारे पेड़ों की डालियां फैली हुई हैं। इससे सामने से आने वाले वाहनों को देखने में परेशानी होती है और टक्कर होने का खतरा बना रहता है। रात के समय इस मार्ग से गुजरना और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि डायवर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.