सोनभद्र, सितम्बर 24 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। हिंडालको रेनुसागर एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सुमंगलम भवन में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ो श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण किये गये । उन्हे स्वस्थ जीवन शैली तथा संतुलित आहार की जानकारी दी गयी। डॉ मनोज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया व आवश्यक परामर्श दिया। श्रम विभाग के लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर मनोज शर्मा एवं हिंडालको रेनुसागर के ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रमिकों का योगदान प्रतिष्ठान व राष्ट्र के विकास में अहम है। श्रमिकों के स्वास्थ्य, सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता देना सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 150 से अधिक श्रमिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण इस मौके पर शासन द्वारा ...