Sonbhadra News: सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- Sonbhadra News: ओबरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सुभाष राम की देखरेख में हुआ। विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, रील, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अन्नू वर्मा ने प्रथम, परशु यादव व बाबिया खातून ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा प्रियल पांडेय व अमरजीत यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। रील प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम और विकास कुमार द्वितीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में परशु यादव ने प्रथम, अमरजीत यादव ने द्वितीय तथा बाबिया खातून ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Siwan News विकसित भारत के तहत महाविद्यालय में भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.