Sonbhadra News: सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र को रखा निर्जला व्रत
सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल में गुरुवार को सुहागिनों ने करवा चौथ त्योहार धूमधाम से मनाया। सुहागिनों ने पतियों की लम्बी उम्र और सुख समृद्धि के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखा। सामूहिक पूजन-अर्चन का आयोजन दिनभर बारिश के बावजूद जगह-जगह जारी रहा। शिव पार्वती का पूजन करने के बाद व्रत का पारण करने में अलबत्ता व्रती महिलाओं को काफी परेशानी हुई क्योंकि अर्नब साइक्लोन के कारण चांद बादलों में ढका रहा। देर शाम मंदिर के पुजारियों ने व्रत पारण करने के लिए शुभ महूर्त की जानकारी दी और महिलाओं ने व्रत पारण किया। चांद दिखने का पंचांग अनुसार समय काल देख कर भी व्रत का पारण 08:17 से लेकर रात्रि नौ बजे तक किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें रखा करवाचौथ का व्रत बीना रामजानकी मंदिर में भी महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.