Sonbhadra News: सुरक्षा कर्मियों संग मारपीट,केस दर्ज
सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। रेनुसागर कोल गेट पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को तैनात सुरक्षा कर्मियों संग बाइक सवार युवकों द्वारा मारपीट का मामला थाने पहुंच गया है। पीड़ित सुरक्षा कर्मी संजय कुमार सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह की तहरीर पर अनपरा पुलिस ने आरोपी बाइक सवार सुभाष यादव पुत्र स्व केसरी यादव निवासी परासी व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय कुमार सिंह ने अपनी तहरीर में आरोप लगया था कि रात्रि में लगभग 12 बजे बाइक सवार युवकों ने भारी वाहनों को सुचारू करते समय विवाद किया और उनके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। अन्य सुरक्षा कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.