सोनभद्र, सितम्बर 19 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत वार्ड नंबर 12 में जायसवाल ढाबा से एफसीआई गोदाम तक विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। शिलापट्ट का अनावरण नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया। इस अवसर पर वार्ड 12 के सभासद अनवर अली और वार्ड 21 के सभासद मुकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...