Sonbhadra News: सीसीटीवी फुटेज से बाइक चोर गिरफ्तार
सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए चोरी की बाइक बरामद कर एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। बाईपास रोड निवासी अरविंद कुमार केशरी ने 19 जुलाई को शीतला चौक स्थित एक दुकान के सामने खड़ी अपनी काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। इस पर रॉबर्ट्सगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान शीतला चौक पुलिस बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मेढ़रा गांव निवासी नागेश्वर पांडेय उर्फ दल्लू को उसके घर से गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.