Sonbhadra News: सीता हरण और बाली वध का किया गया सजीव मंचन
सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- सोनभद्र में रामलीला का मंचन Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। नगर में रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के नौवें दिन शुक्रवार को माता सीता के हरण और श्रीराम के माध्यम से बाली वध के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। सिंगरौली के सुप्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला देखने के लिए रामलीला मैदान में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंचन के दौरान पंचवटी में लंकापति रावण के माध्यम से छलपूर्वक माता सीता का अपहरण किए जाने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस मार्मिक प्रसंग को देखकर दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, किष्किंधा के राजा बाली के अहंकार तथा भगवान श्रीराम के बाण से बाली के वध का सजीव मंचन हुआ। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवादों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.