Sonbhadra News: सीओ कार्यालय निर्माण के लिए भूमि का किया निरीक्षण
सोनभद्र, जुलाई 4 -- Sonbhadra News: दुद्धी। क्षेत्राधिकारी दुद्धी ने शुक्रवार को सीओ कार्यालय के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। बुधवार को उन्होंने उपजिलाधिकारी निखिल यादव, दुद्धी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के साथ संभावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने दुद्धी बस स्टैंड के पीछे स्थित कृषि विभाग की भूमि का निरीक्षण कर कार्यालय निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच मार्ग, उपलब्ध स्थान तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भूमि की उपयुक्तता का आंकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, सीओ एवं कोतवाली प्रभारी ने प्रस्तावित कार्यालय भवन के निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- जांच के बाद होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.