सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से ऋण प्राप्त कर पिछले तीन वर्षों में 2257 युवाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाया। वे स्वरोजगार अपनाकर खुद तो स्वावलंबी बने, दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं। तीन वर्षों में युवाओं को स्वरोजगार के लिए 9.09 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है। इससे युवाओं को आर्थिक संबल मिला है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि युवाओं को नौकरी तलाशने वाले के बजाय रोजगार देने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना संचालित कर रही है। योजना के माध्यम से युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे स्वरोजगार की राह आसान होने के साथ ही जिले में उ...