सोनभद्र, अक्टूबर 28 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली पर अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के फायर विंग, एनटीपीसी रिहंद की ओर से आईटीआई नकटू में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्थान के 90 प्रशिक्षणार्थियों और कर्मचारियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आग लगने के प्रमुख कारणों, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल और पटाखे जलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। आग लगने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई करने के तरीके भी समझाए गए। सीआईएसएफ के फायर विंग के जवानों ने विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के इस्...