Sonbhadra News: सीआईएसएफ ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: ओबरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआईएसएफ इकाई ओटीएचपीपी ओबरा की ओर से रविवार को बाइक रैली निकाली गई। कमांडेंट सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली रैली में जवान हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से ओबरा क्षेत्र गूंज उठा।रैली सीआईएसएफ के पारिवारिक आवासीय परिसर से शुरू होकर सीटीपीएस गेट, गांधी मैदान, हनुमान मंदिर तिराहा, सुदामा पाठक चौराहा, शारदा मंदिर और वीआईपी रोड होते हुए परियोजना अस्पताल पहुंची। इसके बाद वापस पारिवारिक आवासीय परिसर में रैली का समापन हुआ। रैली में उप कमांडेंट अग्नि सादा राम यादव, सहायक कमांडेंट आनंद कुमार नारा, सहायक कमांडेंट जी. टोप्पो, निरीक्षक महेश सिंह यादव, निरीक्षक राकेश कुमार, निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह समेत सीआईएसएफ के अन्य जवान शामिल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.