सोनभद्र, जुलाई 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल में प्रतिभाग के लिए जनपद के पात्र सरकारी कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह चयन प्रक्रिया जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार केवल पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कुछ स्वायत्त निकायों तथा ऑटोनॉमस संस्थाओं के कर्मचारी इसमें पात्र नहीं होंगे। चयन प्रक्रिया जिला स्तरीय चयन समिति की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी। जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन छह अगस्त को जिला खेल कार्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तरीय ट्रायल 12 एवं 13 अगस्त को क्षेत्री...