सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र सिद्धहवां के निकट नेशनल हाइवे-39 पर शनिवार सुबह भीषण जाम लग गया। हाइवे पर कोयला ले जा रहा ट्रक पलट जाने को राहगीरों ने इसकी वजह बताया। जाम में फंसे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। घंटो भारी मशक्कत के बाद ट्रक के निकट से रास्ता बना कर धीरे धीरे वाहन निकलवाना शुरू किया गया। इस बीच राहगीरों का कहना था कि ओवर लोड ट्रक-ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाइवे पर आये दिन पलट रहे है। पुलिस प्रशासन न तो ओवर लोडिंग पर अकुंश लगा पा रही है और न ही हाइवे के गहरे गड्ढे और ध्वस्त पटरियों को ही दुरुस्त किया जा पा रहा है। नतीजतन आये दिन वाराणसी से फ्लाइट पकड़नी हो या ट्रेन यात्रियों को कम से कम 12 घंटे पहले गंतव्य को प्रस्थान करना पड़ रहा है। मरीजों की हालत तो बेहद बदतर हो...