Sonbhadra News: सिंचाई कूप में उतराया मिला बुजुर्ग महिला का शव
सोनभद्र, नवम्बर 4 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव के बघमड़वा टोला में एक बुजुर्ग महिला का सिंचाई कूप में उतराया शव मिला। वह 31 अक्टूबर को घर से खेत पर काम करने के लिए निकली थी। बभनी थाना क्षेत्र के चपकी ग्राम पंचायत के बघमड़वा टोला में 62 वर्षीय रामकल देवी पत्नी सम्पत गौड़ का शव घर से कुछ दूर पर स्थित सिंचाई कूप में उतराया मिला। परिजनों ने बताया कि वह 31 अक्टूबर को घर से खेत पर काम करने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। इसके बाद से परिवार के लोग महिला की जगह-जगह खोजबीन में जुटे हुए थे। बुधवार की सुबह सरकारी सिंचाई कूप के पास महिला का शव देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बभनी थाने के उपनिरीक्षक शिव मूरत यादव ने बताया कि महिला का शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.