सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: अनपरा। संवाददाता। युवाओं को मादक पदार्थो के सेवन से दूर रखकर स्वस्थ,सशक्त और विकसित भारत 2047 अभियान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री के दो अगस्त को दिये संदेश पर अमल शुरू हो गया है। अवधूत भगवान राम पी.जी. कॉलेज, अनपरा में मंगलवार चार अगस्त को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्रों को बताया कि नशे की लत बेहद घातक हो सकती है। उन्हे नशा न करने की शपथ दिलाई गई।अभियान के नोडल अधिकारी अनूप द्विवेदी ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने कहा कि नशा एक बुराई है न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ती है। यह भी पढ़ें- कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान की दिलाई शपथ युवा पीढ़ी क...