Sonbhadra News: सालेनाग में एक किलोमीटर सड़क पक्कीकरण की मांग
सोनभद्र, सितम्बर 27 -- Sonbhadra News: बभनी,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत बरवा टोला के सालेनाग गांव में करीब एक किलोमीटर ग्रामीण सड़क अब भी कच्ची है। बरसात के दिनों में सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जा रही है। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही कच्ची सड़क को पक्की कराये जाने की मांग की है। आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण किसान,मजदूर,स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। हल्की बारिश में ही सड़क पर कीचड़ जमा हो जाने से लोगों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार खराब सड़क के चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क की मरम्मत और पक्कीकरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.