सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह में 216 हिंदू और नौ मुस्लिम जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधे। विकासखंड म्योरपुर से सर्वाधिक 43 जोड़े शामिल हुए। इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज के 38, घोरावल के 29, बभनी के 24, चोपन के 21, करमा के 19, दुद्धी के 15, चतरा के 11, कोन के आठ, नगवां के पांच और नगर पालिका क्षेत्र के 12 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, म्योरपुर...