सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक गोलोकवासी राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राबर्ट्सगंज के सभागार में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वदेशी जागरण मंच सोनभद्र के जिला संयोजक एवं काशी प्रांत के सह विचार विभाग प्रमुख डॉ. गोपाल सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी एक कुशल संगठनकर्ता थे। भारतवर्ष को आर्थिक संकट से उबारने तथा स्वदेशी विचारधारा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना की। वहीं मजदूरों और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके अधिकारों एवं सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संगठनों की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह...