सोनभद्र, नवम्बर 21 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। सात माह से मानदेय नहीं मिलने और लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने शनिवार को ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश ने मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। मोर्चा के प्रदेश संयोजक भूपेश कुमार सिंह और कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग को पत्र भेजकर मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ भुगतान सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: तीन सूत्रीय मांग लेकर रोजगार सेवकों ने सौंपा पत्रक संगठन के मुताबिक, 13 नवंबर को आयु...