Sonbhadra News: सात कुंतल लहन किया नष्ट
सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर पुलिस ने आबकारी विभाग की संयुक्त टीम संग रविवार को कोटा बस्ती व राजकिशन मोहल्ले में छापेमारी की। इस दौरान 7 कुंतल लहन नष्ट किया गया। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया । शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय के मुताबिक उक्त बस्ती में छापेमारी कर लहन नष्ट किया गया हैं। कहा कि लगातार अभियान चलाकर शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम के साथ राम बच्चन सिंह यादव, रंजीत कुमार,निधि, शिवाली सोनकर, उमेश, सुजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शराब के करीब सौ मामलों का हुआ निस्तारण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.