Sonbhadra News: साइबर ठगी के 86200 पुलिस ने कराए वापस
सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: दुद्धी। पीएफ अकाउंट खोलने के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुई दुद्धी नगर की आकांक्षा चंद्रा के खाते में दुद्धी पुलिस ने 86,200 वापस करा दिए। एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने बैंक से समन्वय स्थापित कर धनराशि होल्ड कराई और न्यायालय के आदेश पर पीड़िता के खाते में वापस करा दी। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल मंतोष व महिला आरक्षी साक्षी सिंह की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.