सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। वहीं मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत छात्राओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और शासन की ओर से उपलब्ध सहायता सुविधाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बच्चों को मोबाइल फोन का सुरक्षित इस्तेमाल करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और पोर्टल का उपयोग करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। विभिन्न विषयों पर लिंक के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाकर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंब...