सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। बीजपुर थाना क्षेत्र के महरीकला गांव के सवारीडाड़ टोला में बुधवार की देर रात सर्पदंश से एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को लगते ही हड़कंप मच गया।

घटना का विवरण महरीकला गांव में बुधवार की रात पांच वर्षीय रोहित पुत्र सुरेंद्र बैगा अपने परिजनों के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात करीब एक बजे विषैले सर्प ने उसके सीने पर काट लिया। सर्प के काटते ही बालक शोर मचाने लगा, लेकिन रात का मामला था इसलिए परिजनों को गाड़ी का इंतजाम करते में करीब दो घंटे का समय लग गया। किसी तरह से वाहन का इंतजाम कर करीब तीन बजे निजी वाहन से परिजन बालक को सीएचसी म्योरपुर में लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी में तैनात डा. पल्लवी सिन्हा ने इलाज शुरू कर दिया।

चिकित्सा और मृत्यु शरीर में विष फ...